तहसील में गंदगी पर एसडीएम और तहसीलदार को डीएम की मिली फटकार


जौनपुर।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा तहसील मड़ियाहॅू का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का गहनता से निरीक्षण किया।
उन्होंने खतौनी कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि खतौनी निकलवाने वाले व्यक्तियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तहसील मे गंदगी पाए जाने पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
आपूर्ति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फाइलो को सुनियोजित रखने और नियमित रुप से अद्यतन करने के निर्देश दिये। रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर फाइलो को देखा और तहसील परिसर में पुराने भवन को निष्प्रयोज्य करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहा मौजूद शिकायतकर्ता की शिकायते भी सुनी तथा निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील में आने वाले वादकारी की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए ससमय निस्तारित किया जाए।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस