यूपी बोर्ड परीक्षा में पास कराने के लिए साइबर ठग हुए सक्रिय जानें कैसे कर रहे है धनोपार्जन


यूपी बोर्ड के परिणाम की तैयारी के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो रहे हैं। वह यूपी बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़वाने के लिए परीक्षार्थियों को फोन कर रहे है। परीक्षार्थियों से धन ऐंठने के प्रयास में लगे साइबर ठग स्वयं को यूपी बोर्ड का कर्मचारी बता रहे हैं।
परीक्षार्थियों को फोन कर बता रहे हैं कि वह परीक्षा में फेल है। उसे पास कराने का प्रलोभन देकर धन की मांग की जा रही है। यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने कहा है कि परीक्षार्थी इस तरह की फोन कॉल का संज्ञान न लें। कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी के कारण परीक्षार्थी का परीक्षा फॉर्म भरवाने का कार्य साइबर कैफे के माध्यम से कराते हैं।
साइबर ठग परीक्षार्थियों का फोन नंबर सहित विवरण कैफे से जुटा लेते हैं। इसके बाद जब परीक्षाफल तैयारी का कार्य यूपी बोर्ड में शुरू होता है तो ठग उनके नंबरों पर संपर्क कर पास कराने या ज्यादा नंबर दिलाने के नाम पर धन ऐंठते हैं। पिछले वर्ष भी पूर्वांचल के कुछ जिलों से इस तरह की शिकायतें आई थीं, जिनके विरुद्ध संबंधित डीआईओएस ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
इस वर्ष भी यूपी बोर्ड का कर्मचारी बनकर परीक्षार्थी को पास कराने का प्रलोभन देकर धन मांगने की शिकायत मिली है। ऐसे में बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने पास करने के नाम पर परीक्षार्थियों के पास आने वाले फोन काल को साइबर ठगों की चाल बताया है।

परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सचेत किया है कि वह किसी के बहकावे में आकर धन कदापि न दें। इसकी सूचना तत्काल डीआईओएस को जरूर दें, ताकि एफआइआर दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस