मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब डीएम एसपी की लगने लगी चौपाल


जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने एवं मत प्रतिशत बढ़ाने को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा विकास खण्ड मड़ियाहूं के प्राथमिक विद्यालय बेलवा में देर सायं ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें अधिक से अधिक की संख्या में आगामी 25 मई को मतदान करने हेतु जागरूक करने के साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी लोग मतदान के इस महा उत्सव में सम्मिलित होकर बिना किसी भय एवं प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव को निर्देश दिया कि सभी ग्रामवासी मिलजुल कर अच्छे वातावरण में निर्वाचन सफल कराने में सहयोग करें और सभी ग्रामवासी जिम्मेदार मतदाता होने का धर्म निभाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से अपील किया कि गांव से बाहर रहने वाले मतदाता भी 25 मई को अनिवार्य रूप से मतदान करें। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत गांव वालों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हे आश्वस्त करते हुए कहा है कि पुलिस विभाग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, निर्वाचन को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों की सूचना देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस बार बढ़-चढ़कर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी उमाकान्त सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस