जानिए आखिर 18 मई तक नहीं बनेगे ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कारण


प्रदेश भर में लर्निंग लाइसेंस से लेकर परमानेंट लाइसेंस सहित कई कार्य 18 मई तक नहीं हो सकेंगे। आवेदकों को ऑनलाइन अप्लाई करने पर स्लाट नहीं मिलेगा। परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल की मेंटेनेंस के चलते ये दिक्कतें आएंगी। दरअसल, लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना हो गया फिर आरटीओ कार्यालय के लिए स्लाट बुक करना हो, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस की फीस जमा करनी हो या लाइसेंस रिन्युअल, डुप्लीकेट डीएल, एड्रेस बदलना समेत डीएल से जुड़ा कोई काम इसके सिर्फ सारथी पोर्टल ही एक विकल्प है। पोर्टल बंद होने के ये कार्य नहीं हो सकेंगे। एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते 18 मई तक सारथी पोर्टल प्रभावित रहेगा। लाइसेंस संबंधित सभी कार्य स्थगित रहेंगे। जिन आवेदकों ने स्लाट लिया होगा, उनका भी काम नहीं हो सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस