बढ़ा तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी, जानें कब तक रहेगा इसका असर, पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार


तापमान का पारा चढ़ने के साथ ही पूर्वांचल के जिलों में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं डॉक्टरों ने दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसको लेकर अस्पतालों में पोस्टर चस्पा किए जा  रहे हैं। क्योंकि इस समय सूर्य की रोशनी सीधी होती है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी से बचाव के आसार नहीं है। दिन में गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को धूप पिछले तीन-चार दिनों से भी अधिक रही। इस कारण शहर की कुछ सड़कों पर आवाजाही कम रही और घाटों पर भी सन्नाटा दिखा। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के उपर था। 
मौसम विभाग ने दो दिन बाद से हीट वेव चलने और पारा 45 डिग्री सेल्सियस और उसके पार जाने का अलर्ट भी जारी किया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.6 अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 33.0 रिकाॅर्ड किया गया। जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मौसम अभी आगे भी गर्म रहेगा। हीट वेव चलने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर चलने वाली ओपीडी में भी उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्या वाले मरीज डॉक्टरों को दिखाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह का कहना है कि गर्मी का मौसम अधिक सतर्कता बरतने वाला होता है। इससे बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें, इस तरह की जानकारी वाला पोस्टर भी चस्पा कराया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस