अनुपस्थित कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण का अंतिम मौका 20 मई,अन्यथा की दशा में होगी एफआईआर,रूकेगा वेतन


जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए लगाये गए मतदान कार्मिको अनुपस्थित रहने वालो को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की भृकुटी टाइट हो गयी है। अभी तक तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में 15 मई से 19 मई 24 तक मतदान कार्मिकों को विधानसभा वार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित किया गया।
इसके बाद अब जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जो मतदान कार्मिक 15 मई से 19 मई के मध्य प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं वे समस्त कार्मिक प्रत्येक दशा में 20 मई 24 को  तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में प्रातः 9:00 से 12:30 बजे तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थितों होकर अवश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर ले ।
यदि 20 मई को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी अगर अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही अग्रिम आदेश तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ