मौसम में हुआ तेजी से बदलाव, हीट वेव से बचने के के लिए जानें किस जनपद के लोगा को किया गया सावधान



जौनपुर। पूर्वांचल में शनिवार को मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। दोपहर से हीट वेव चलने लगी। इस कारण बाहर निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
मौसम विभाग ने मई के दूसरे सप्ताह से तीखी धूप होने के साथ ही हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया था। इसका असर शनिवार से दिखने लगा। दोपहर में सड़कों और गलियों में भी अन्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम ही रही।
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक हीटवेव चलने और तापमान क 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस हीट वेव से पूर्वांचल के लगभग एक दर्जन से अधिक जिले प्रभावित होगे। इसमें जौनपुर सहित वाराणसी, चन्दौली, आजमगढ़, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आदि जनपद में सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी है 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस