मतगणना तैयारियों की समीक्षा के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये यह निर्देश

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मतगणना के तैयारीयों के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सभी नोडल अधिकारी सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षमा नहीं की जायेगी।  
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना 04 जून को  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के मूल्यांकन भवन में की जाएगी । इसके सम्बन्ध में सभी प्रकार की तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गए।      
उन्होंने प्रत्याशी/प्रतिनिधियो को मतगणना की प्रक्रिया के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने निर्वाचन आयोग के मतगणना को लेकर जारी दिशा निर्देश के बारे में सभी को अवगत भी कराया। प्रत्येक राउंड की मतगणना को लेकर राउंडवार अनाउंसमेंट भी की जायेगी। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने काउंटिंग एजेंट, एडिशनल काउंटिंग एजेंट की नियुक्ति, विधानसभावार टेबल, कंप्यूटर आदि की उपलब्धता, पोस्टल बैलेट के मतों की गणना, सुरक्षा आदि के संदर्भ में उपस्थित प्रतिनिधि गण को जानकारी दी।
बैठक में उम्मीदवारों तथा उनके प्रतिनिधियों को मतगणना को लेकर गणना एजेंट बनाए जाने की पात्रता, प्रति उम्मीदवार गणना एजेंटों की संख्या, काउंटिंग हाल के अंदर के नियम आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, समस्त एआरओ सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस