चुनावी रंजिश की झलक अभी से दिखने लगी,दबंगो ने दुकानदार को पीटा एफआईआर दर्ज


जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के राउतपुर रामनगर गांव में चुनाव की बात को लेकर सामान्य कहासुनी के बाद दबंगों ने दुकानदार की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़ित व्यवसायी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
राउतपुर रामनगर गांव निवासी सुशील पांडेय रामनगर बाजार में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। सुशील का आरोप है कि 26 मई की शाम गांव के ही विवेक यादव और सनोज यादव उसके घर पहुंचकर चुनाव को लेकर अपशब्द बोलने लगे। आस पास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो मामला वहीं पर शांत हो गया। आरोप है कि दूसरे दिन वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी विवेक यादव, सनोज यादव, राहुल यादव, सत्यम यादव और चंदन यादव आकर उसकी दुकान में घुसकर उसे जमकर लात-घूंसों से मारने-पीटने लगे। दुकान में उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ भी किए। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खुटहन संजय वर्मा ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस