चुनाव बाद अब पीडब्लूडी के इन 8 सौ कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी शुरू, संगठन द्वारा विरोध



लोकसभा चुनाव के बाद अब लोक निर्माण विभाग में समूह ख, ग व घ के कार्मिकों के तबादलों को लेकर खींचतान तेज हो गई है। मानव संपदा पोर्टल पर फीड डाटा को गलत बताकर कर्मचारी संगठन ऑनलाइन तबादले का विरोध कर रहे हैं, वहीं प्रशासन ने सत्यापन के बाद ही तबादला करने की योजना बनाई है। इस बार तीनों समूहों में करीब 800 कर्मचारियों के तबादले किए जाने हैं।
पिछले वर्ष तबादलों में हुई हेराफेरी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया था। इस बार भी कर्मचारी संगठन ने प्रमुख सचिव परिकल्प एवं नियोजन को पहले ही पत्र लिखकर तबादलों से पहले मानव संपदा पोर्टल का डाटा गलत होने का आरोप लगाया है।
इस संदर्भ में एसोसिएशन के महामंत्री जेपी पांडेय ने विरोध करते हुए कहा कि पोर्टल पर फीड किया गया कर्मचारियों का काफी डाटा गलत है। कुछ कर्मचारियों को एक ही खंड पर तैनात दिखाया गया है, जबकि वह कई खंडों में तैनात रह चुके हैं। इसी प्रकार पति-पत्नी व दिव्यांग कर्मचारियों के डाटा में भी गड़बड़ी है। इसलिए ऑनलाइन तबादलों में गलत डाटा के चलते गड़बड़ी की पूरी संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस