सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत विभाग में शोक की लहर



जौनपुर। जनपद के थाना गौरा बादशाहपुर क्षेत्र के कबीरूद्दीन पुर गांव के पास सरकारी काम से जा रहे सिपाही की बाइक एक ट्रक की चपेट में आने से सिपाही की मौत हो गई है। सराय ख्वाजा थाने पर तैनात कांस्टेबल आनंद सागर उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र रामविलास सोमवार दिन के लगभग 3:00 बजे सराय ख्वाजा थाने से सरकारी कागजात को लेकर अपनी बाइक से गौरा बादशाहपुर जा रहे थे उसी समय ट्रक की चपेट में आने से यह सिपाही कीमौके पर ही मौत हो गई। 
जैसे ही घटना की जानकारी थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विवेक कुमार गुप्ता को लगी वह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन थानाध्यक्ष ने देखा कि सिपाही की मौत हो गई इसकी जानकारी और सराय ख्वाजा पुलिस को दिया गया। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सराय ख्वाजा अमित कुमार सिंह भी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए साथी सिपाही की मौत पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह व उनके थाने की सिपाहियों में शोक़ की लहर दौड़ गई कांस्टेबल आनंद सागर पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के थाना चील क्षेत्र के ग्राम कमासिन के रहने वाले हैं और वह 2018 बैच का सिपाही हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस