पूर्वांचल विश्वविद्यालय में योग दिवस पर कुलपति ने कराया योग




93 वर्ष की उम्र में मुख्य अतिथि ने पत्नी के साथ किया योग 

विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में  दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में पूरे जोश के साथ दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सबसे खास बात यह रही कि यहां की महिला कुलपति प्रोफेसर  वंदना सिंह ने प्रतिभागियों को योग कराया. कुलपति ने कहा कि आज के मुख्य अतिथि  प्रो.  हनुमान प्रसाद तिवारी  ने उनके जीवन में कई दशक पूर्व  योग को जोड़ा. योग दिवस पर उन्होंने अपील की कि अगर  जीवन में  लम्बी आयु तक स्वस्थ रहना है तो योग करें. कुलपति ने प्रतिभागियों को  शलभ आसन,भुजंगासन, विपरीत सलभासन,धनुरासननौकासान,,अर्धपवनमुक्तासन, पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन, नटराज आसन, पर्वत आसान कराया. इसके साथ ही नड़ीशोधन, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम भस्तीका  प्राणायाम कराया. इसके साथ ही ओम का सही उच्चारण भी करना बताया. 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर  हनुमान प्रसाद तिवारी ने पत्नी प्रमिला तिवारी के साथ 93 वर्ष में योग कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि अगर आनंद के साथ जीना है तो अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य जोड़ें. योग हमें सकारात्मक ऊर्जा देता है. 

 विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम में प्रोटोकॉल के तहत योग हुआ. योग गुरु जय सिंह ने योग के लाभों को बताते हुए योग  कराया.  विश्वविद्यालय की  योग टीम द्वारा भजन पर योग किया गया. संचालन प्रो मनोज मिश्र ने किया.  
इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, प्रो. बी. बी. तिवारी,  प्रो अजय द्विवेदी,परीक्षा नियंत्रक अजीत  सिंह,  डीआर अमृतलाल, बबिता सिंह , प्रो. विक्रम देव शर्मा, प्रो रजनीश भास्कर, डॉ.  राज बहादुर यादव, डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर,  डॉ श्याम कन्हैया सिंह, डॉ  अमित वत्स, डॉ. शशिकांत यादव, रजनीश सिंह  आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस