अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में छात्रों व शिक्षकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग


 विश्व योग दिवस के अवसर पर पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट संस्थान परिसर में योग का आयोजन किया गया जिसमें समस्त छात्र छात्राओं ने काफी उत्साह पूर्वक योगाभ्यास किया। 
    अशोका इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डा0 सारिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में योग सूत्र के तुशार और अशोका के मनीश ने छात्र छात्राओं को योग के विभिन्न आयाम के बारे में जानकारी देते हुए उससे स्वास्थ्य के प्रति होने वाले फायदे जैसे मन की एकाग्रता व दिमाग को मजबूत करने के बारे में जानकारी दी और नित्य स्वस्थ रहने के लिए जरुरी योग प्राणायाम सूर्य नमस्कार कपाल भाती भ्रमरी इत्यादि को करने के सही तरीके बताए। तीन ग्रुप में योगासन कराया गया पहले गु्रप मे बी टेक दूसरे ग्रुप में बी फार्मा और उसके बाद कालेज के शिक्षकों को योग कराया गया जिसमें डायरेक्टर डा0 सारिका श्रीवास्तव ने शिक्षकों के साथ योगाभ्यास किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस