उप जिला निर्वाचन अधिकारी का शख्त आदेश चुनाव ड्यूटी न करने वाले कार्मिक पारिश्रमिक राशि करे वापस अन्यथा होगी कार्रवाई


जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में निर्वाचन ड्यूटी में लगाये गए कार्मिकों को प्रशिक्षण एवं मतदान दिवस हेतु यात्रा-भत्ता एवं हल्का नाश्ता मद में पारिश्रमिक के रूप में धनराशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन भेजा गया है। किन्तु कतिपय कार्मिकों द्वारा अपरिहार्य कारणों से निर्वाचन ड्यूटी नहीं की गई है ऐसी स्थिति में जिन कार्मिकों द्वारा निर्वाचन ड्यूटी नहीं की गई है, उन कार्मिकों के बैंक खाते में भेजी गई पारिश्रमिक की धनराशि निर्वाचन प्राप्ति से सम्बन्धित लेखाशीर्षक-0070 अन्य प्रशासनिक सेवायें-02-चुनाव-800 अन्य प्राप्तियाँ-02 लोकसभा के लिए स्वतंत्र रूप से होने वाले निर्वाचनों के प्राप्तियाँ मद में ट्रेजरी चालान द्वारा जमा कर चालान की मूल प्रति प्रभारी अधिकारी कार्मिक कार्यालय में तत्काल जमा करना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा वित्तीय अनियमितता के अन्तर्गत उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिसका पूर्ण उत्तर दायित्व सम्बन्धित कार्मिक का होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस