बेटे ने ही अपनी जन्मना मां को राड से पीट कर उतारा मौत के घाट और हुआ फरार, जानिए कारण

आजमगढ़ जिले मुबाकरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने अपनी ही मां की रॉड से पीट- पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
अमिलो पाही निवासी उद्धव गोंड का 26 वर्षीय पुत्र सुनील मानसिक रूप से बीमार था। जिसके कारण परिवार के लोग उसे लोहे की चेन से बांधकर घर में रखते थे। मंगलवार को उद्धव किसी कार्य से रिश्तेदारी में गया था। उसका दूसरा बेटा अमरजीत ई-रिक्शा चलाने गया था और सबसे छोटा बेटा बकरी को चराने गया था। 
किसी तरह से दोपहर के समय सुनील चेन से आजाद हो गया। उसने घर में रखे लोहे के रॉड से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मां सुखिया देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सुनील मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 
किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं पुलिस आरोपी सुनील की तलाश में जुट गई। घटना की जानकारी होते ही अमरजीत और उसका छोटा भाई भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस