कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत को कर दिया तार तार,अब पहुंच गया सलाखो के पीछे



वाह रे कलयुग आखिर समाज में कितना पाप करायेगा जी हां एक बार फिर कलियुगी पिता ने खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। कलियुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने मां को पूरी घटना बताई तो पीड़िता की मां ने अब अपने ही पति के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है।
जनपद बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर चौकी अंतर्गत एक गांव की है। गांव निवासी शराबी पिता ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री को डरा-धमका कर लगातार तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। डर के मारे बेटी अपना मुंह बंद रखती थी।
परेशान बेटी ने शनिवार को पूरी घटना अपनी मां को बताई। मां ने जब पूरी घटना सुनी तो उसके पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई। बिना समय गंवाए पीड़िता की मां बेटी के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसएचओ धर्मवीर सिंह के मुताबिक आरोपी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह ट्रेन पड़कर बिहार भगाने के प्रयास में था। अब दरिन्दे को जेल के साथ कड़ी सजा की अपेक्षा ग्रामीण जन कर रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ