सपा नेता के घर पर दिन दहाड़े तड़तड़ाई गोलियां दो गम्भीर रूप से घायल उपचार जारी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी



वाराणसी जिले के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मीरघाट स्थित सपा नेता विजय यादव के घर पर चढ़कर युवकों ने गोली चलाई। इस दौरान पांच लोग गोली लगने ले घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता के परिजनों के साथ मुहल्ले के लोगों से पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक कोई ठोस बात नहीं पता चली थी।
गोलीकांड के बाद तीन युवक भाग गए, जबकि एक पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि विजय यादव के घर सभी दबंग युवक रविवार को अचानक पहुंचे। पहले बहस हुआ फिर गोली चलाने लगे।
इस दौरान कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक महिला व एक बच्चे को गोली लगी है। बाकियों को छर्रा लगा है। आनन-फानन दो लोगों को मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ