अखिलेश यादव ने फिर बैलेट पेपर के जरिए उठाई चुनाव कराने की आवाज



टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उद्योगपति मस्क ने कहा- ईवीएम को आसानी से किसी इंसान या एआई द्वारा हैक किया जा सकता है।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर मस्क की इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। साथ ही आगामी चुनावों को बैलेट से कराए जाने की मांग की है।
सपा प्रमुख ने लिखा- 'टेक्नोलॉजी समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों की वजह बन जाए तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। आज जब विश्व के कई चुनावों में EVM को लेकर गड़बड़ी की आशंका जाहिर की जा रही है और दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स EVM में हेराफेरी के खतरे की ओर खुलेआम लिख रहे हैं, तो फिर EVM के इस्तेमाल की जिद के पीछे की वजह क्या है, ये बात भाजपाई साफ करें।अखिलेश यादव ने आगामी चुनावों को बैलेट पेपर से कराने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस