योग सप्ताह के द्वितीय दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ योग प्रशिक्षण शिविर


जौनपुर। योग सप्ताह के द्वितीय दिवस में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह द्वारा बताया गया कि अवसाद जैसी समस्याओं के पूर्णतः समाधान में योगाभ्यास की महती भूमिका होती है इसलिए योगाभ्यास को सभी रंगरुटों को अपनी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ० कमल के द्वारा बताया गया कि अपनी प्राचीनतम विरासत योग को पीढ़ी दर पीढ़ी पहुंचाने में हम सभी को अपनी महती भूमिकाओं को निभाना चाहिए। 
पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों के द्वारा रोगानुसार विभिन्न प्रकार के आसन, व्यायाम और प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया। जहां पाचनतंत्र को मजबूत बनानें के लिए कपालभाति तथा वाह्य प्राणायामों का नियमित अभ्यास अति आवश्यक है तो वहीं नर्वस सिस्टम और मानसिक समस्याओं में अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायामों का नियमित अभ्यास अति आवश्यक होता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस