मां बेटे की अर्थी उठी एक साथ पूरे गाँव में पसरा मातमी सन्नाटा,जानिए घटना क्या है


गाजीपुर जिले के नगसर थाना क्षेत्र नगसर नेवाजू राय गांव में एक होमगार्ड को अचानक शरीर में तेज दर्द के साथ घर पर गिरने से होमगार्ड की मौत हो गई। पुत्र के शव को देखकर कुछ देर बाद वृद्ध मां ने भी दम तोड़ दिया। मां व पुत्र की मौत की घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं घरवालों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों का दिल भी दहल उठा। परिजनों के रोने- बिलखने से वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। मां और बेटे की एक साथ घर से अर्थी निकली तो सभी का कलेजा फटा जा रहा था। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ हुआ। 
नगसर नवाजू राय गांव निवासी होमगार्ड मोहल लाल गुप्ता (45) वर्तमान समय में रेवतीपुर थाने पर तैनात थे। मोहन लाल गुप्ता के पिता लखीचंद गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन की तरह पुत्र थाने पर जाने के लिए कमरे में तैयार हो रहा था। तभी अचानक गिर गया। परिवार के लोग जब- तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। 
घटना के बाद मोहन लाल की मां सरस्वती देवी (80) भी कमरे में पहुंची और बेटे के शव के पास जाकर बैठकर बिलखने लगीं। 10 मिनट बाद सरस्वती देवी की भी मौत हो गई। मां का छोटे पुत्र मोहन लाल से काफी लगाव था। यही वजह है कि पुत्र के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाईं। इधर पति की मौत से पत्नी रोते- रोते बेसुध हो जा रही थी। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मां- बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस