शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है योग: प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय


जौनपुर।गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर में राजभवन, शासन एवं कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल, जौनपुर के निर्देश के अनुक्रम में अमृत योग सप्ताह 15-21 जून,2024 के अंतर्गत छठवें दिन 20 जून को भी  योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।योगाभ्यास के पश्चात उपस्थित जनों ने नियमित योग का शपथ भी लिया।योगभ्यास के दौरान  प्रोफेसर पाण्डेय ने शिविर में बताया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य  को मजबूत बनाता है ।जो व्यक्ति नियमित रूप से योग करते हैं उनमें तनाव और चिंता का निम्न स्तर पाया गया है । योग अभ्यास से खुशी और मानसिक स्वास्थ्य में योगदान देने वाले हार्मोन में वृद्धि हो सकती है। अतः छात्र-छात्राओं को योग को नियमित करना चाहिए । 
नोडल अधिकारी अमृत योग सप्ताह डॉ अविनाश वर्मा ने कहा कि  छात्र-छात्राओं के समग्र विकास की दिशा में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है । डॉ अवधेश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि का आह्वान किया। 
इस अवसर पर डॉ पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, गंगा सिंह, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस