कल चार जून को सुबह छह बजे से मतगणना खत्म होने तक जौनपुर की ट्रैफिक रहेगी डायवर्ट जानें क्या है व्यवस्था


जौनपुर। यातायात पुलिस ने मतगणना के मद्देनजर में जिले में कई स्थानों पर मंगलवार को रूट डायवर्जन किया है। डायवर्जन सुबह छह बजे से मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगा। यातायात पुलिस विभाग ने लोगों से मतगणना के दिन रूट डायवर्ट चार्ट देखकर निकलने की अपील की है। यातायात पुलिस के अनुसार प्रसाद तिराहे से पचहटिया की ओर आने वाले बड़े वाहन केराकत की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। अलीगंज मोड़ पर ही बड़े वाहन रोक दिए जाएंगे।
हौज खास तिराहे से बड़े वाहनों को मातापुर अथवा शहर की ओर आने वालों को हौज में ही रोक दिया जाएगा। भाजपा कार्यालय अंडरपास से मछली शहर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को हाईवे से डाइवर्ट किया जाएगा। मडियाहूं रोड से आने वाले बड़े वाहनों को चांदपुर अंडरपास से हाईवे पर डाइवर्ट किया जाएगा। शाहगंज की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को कोईरीडीहा तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
मतगणना केंद्र के आसपास आंतरिक रोड व्यवस्था
यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि करंजाकला से पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर आने वाले समस्त बड़े वाहनों को रोका जाएगा, यहां पर बैरियर लगाया जाएगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की बाउंड्री से पूर्व बैरियर लगाकर करंजाकला की ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों को बाएं मोड़ दिया जाएगा। साथ ही आगे की मार्ग को जीरो व्हीकल जोन बनाया जाएगा।
पचहटिया तिराहे से कुत्तुपुर की तरफ कोई भी बड़ा वाहन ट्रक डीसीएम इत्यादि नहीं आने दिया जाएगा। सिद्धिकपुर तिराहे से मतगणना से संबंधित व्यक्ति वाहनों के अतिरिक्त कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। सभी वाहन दाहिने मोड़ दिए जाएंगे। पुलिस चौकी पूर्वांचल के आगे मोड़ पर स्लाइडिंग बैरियर व बल्ली लगाई जाएगी, इससे आगे किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
आगे की रोड नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। इसी प्रकार शाहगंज रोड से आने वाली सभी प्रकार के वाहन दो पहिया व चार पहिया को कुलपति आवास से पूर्व बैरियर लगाकर पूर्ण रूप से रोक दिया जाएगा। यहां भी स्लाइडिंग बैरियर व बल्ली का बैरियर लगाया जाएगा।इससे आगे का रोड नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। यह जानकारी दी है।
मतगणना के दौरान यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया है कि मतगणना में लगे समस्त कर्मचारी व एजेंटों की मोटरसाइकिल चौकी से पूर्व बाएं हाथ में पार्क कराई जाएगी। मतदान कर्मियों व एजेंटों की चार पहिया वाहन चौकी के सामने स्थित मैदान में पार्क कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस चौकी से आगे मोड पर लगे बैरियर के आगे केवल आरओ (एसडीएम) व अधिकारियों की गाड़ी ही जाएगी, जो मुख्य गेट से प्रवेश कर दाहिने मोड़ते हुए रोड से बाए स्थित इंटरलॉकिंग में खड़ी हो जाएगी। गेट नंबर दो से आगे लगे बैरियर के आगे, डीएम, एसपी, प्रेक्षक व सीडीओ के ही वाहन आगे जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस