जनपद की प्रतिभाओं का ग्रैंड फाइनल में हुआ सेलेक्शन


जौनपुर। नगर के एक होटल में मिस एंड मिसेज यू पी क्वीन 2024 का ऑडिशन हुआ फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा इवेंट द्वारा आयोजित सीजन 3  के ऑडिशन में जनपद की दो दर्जन से ज्यादा बालिकाओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया ऑडिशन प्रतियोगिता में रैंप वॉक, प्रश्न उत्तर, ब्यूटी विद ब्रेन, को देखते हुए  लोगों का सेलेक्शन किया गया है फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार शैली मिश्रा, स्नेहा सिंह ,नेहा सिंह, पूजा माली,शालिनी, आदित्य सिंह है फाइनल रिजल्ट ग्रैंड फिनाले के 10 दिन पहले बताया जाएगा जनपद के अलावा आजमगढ़ इलाहाबाद लखनऊ नोएडा गोरखपुर वाराणसी आदि शहरों में ऑडिशन होना शेष है।
मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी आयोजक मिनाज, सलमान शेख ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया निर्णायक मंडल की भूमिका ज्योति कपूर, नेहा सिंह, अंजू पाठक, मीरा अग्रहरि, सोनी रघुवंशी, ने निभाई, ग्रैंड फाइनल जुलाई के प्रथम सप्ताह में संपन्न होगा जिसमें अतिथि के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्टर भी आएंगे इस अवसर पर विवेक मौर्य, राजेश कुमार, दीपक श्रीवास्तव, सिम्मी  मिगलानी, इशू साहू ,शादाब, मनीष, प्रतिभा सिंह, आदि उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस