इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाएं होगी जुलाई में जानिए क्या है कार्यक्रम



इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं (पीजीएटी-2024) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं एक से चार जुलाई तक दो पालियों में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में होंगी। प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत एलएलबी एवं एलएलएम से होगी। अभ्यर्थी परीक्षा से एक सप्ताह पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ निदेशक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एक जुलाई को पहली पारी में एलएलबी तथा एलएलएम की प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी। वहीं दूसरी पारी में एम.कॉम की प्रवेश परीक्षा दोनों मोड में होगी। पीजीटीएटी-1 में शामिल विषयों की प्रवेश परीक्षाएं दो जुलाई को पहली पारी में दोनों मोड में होंगी।
तीन जुलाई को इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) तथा पीजीएटी-2 में शामिल कुछ विषयों की प्रवेश परीक्षाएं दोनों पारियों में सिर्फ ऑनलाइन मोड में होंगी। चार जुलाई को पीजीएटी-2 में शामिल शेष विषयों की परीक्षाएं सिर्फ ऑनलाइन मोड में दोनों पारियों में होंगी। अभ्यर्थी परीक्षा से एक सप्ताह पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित कॉलम में अप्लीकेशन आईडी तथा जन्म तिथि भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड सकेंगे।
निदेशक प्रोफेसर जयंत कुमार पति ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली के केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में प्रवेश परीक्षाएं होंगी। प्रदेश से बाहर भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवंतपुरम केंद्रों पर सिर्फ ऑनलाइन मोड परीक्षाएं होंगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधि की सेमेस्टर परीक्षाएं जुलाई में होंगी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एलएलबी ऑनर्स एवं बीएलएलबी की परीक्षाएं 10 जुलाई तथा एलएलएम की 16 जुलाई से होंगी। संकाय से परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। द्वितीय परीक्षाएं भी इसी कार्यक्रम के अनुसार होंगी। 
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 18 सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं। ये कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत रोजगार तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में बाहर के लोग भी प्रवेश ले सकते हैं और उम्र की भी कोई पाबंदी नहीं है। पढ़ाई भी ऑनलाइन होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस