सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के खिलाफ चला बुलडोजर,सत्यम होटल के मालिक के खिलाफ एसडीएम सदर ने दर्ज करायी एफआईआर



जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर स्थित विशेषर पुर ग्राम सभा में जौनपुर आजमगढ़ मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान जो एक सरकारी जमीन पर सत्यम होटल के मालिक द्वारा जबरिया मिट्टी पाट कर किये जा रहे कब्जे के खिलाफ की गई शिकायत पर डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ ने भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने एवं कब्जे को हटाने का आदेश एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह को दिया। 
जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह ने पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नाप जोख कराने के बाद बुलडोजर चलवाते हुए सत्यम होटल के मालिक द्वारा सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए कब्जाई सत्यम होटल के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। जौनपुर - आजमगढ़  पर होने के कारण कब्जा हो रही जमीन की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है।इस तरह करोड़ की सरकारी जमीन को एसडीएम सदर ने मुक्त कराया है।
इसी तरह डीएम जौनपुर के आदेश पर एसडीएम केराकत द्वारा कुल 10 ग्रामों में जिसमें चौकिया, असवारा, खलियाखास, मुर्खा, अमिहित, शिवरामपुरखुर्द, जमुआ, कन्हौली, विझवारसागर व धनरखां शामिल है में अभियान चलाकर कुल 15 चकरोड, नाली, बंजर, नवीन परती आदि ग्राम समाज भूमियों से 0.715 हे0 पर से अवैध अतिक्रमण हटवाकर कब्जामुक्त करायी गयी।
जिला प्रशासन के आदेश पर सभी उप जिलाधिकारियों द्वारा जनपद में चलाये जा रहे बुलडोजर अभियान से जिले के भू माफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है।
              

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस