ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदी,दो की मौत एक का उपचार जारी परिवार में मचा हड़कंप


जौनपुर। जनपद के थाना सुजानगंज क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास सकापुर मोड़ पर गुरुवार को दोपहर एक बाइक से तीन लोग (मां, बेटी और चाचा) अपने घर उमरपुर से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे। सामने से जा रही ट्रक ने सकापुर मोड़ के पास बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया  जहां डाक्टरों ने चाचा और भतीजी को मृत घोषित कर दिया जबकि मां घायल है।
उमरपुर गांव निवासी प्रदीप (24) पुत्र मूलचंद्र गौतम, बेबी (13) पुत्री राकेश गौतम एवं शोभा पत्नी राकेश कुमार एक बाइक से किसी काम से सुजानगंज आ रहे थे। सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चाचा-भतीजी खून से लथपथ हो गए।
स्थानीय लोगों की सहायता से तीनो को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया, जहां डाक्टरों ने चाचा-भतीजी को मृत घोषित कर दिया जबकि मां खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मृतक प्रदीप कुवैत में नौकरी करता था अभी कुछ दिन पूर्व ही घर आया था जबकि भतीजी दिल्ली में जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाई करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ