कड़ी सुरक्षा के बीच एवं सीसीटीवी की निगरानी में हुई पीयू कैट की परीक्षा


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चलने वाले पाठ्यक्रमों के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट) गुरुवार  को फार्मेसी संस्थान और उमानाथ इंजीनियरिंग संस्थान में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई।  
पीयू कैट के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह के अनुसार  बीएससी, एमबीए,‌बीसीए, बीबीए में प्रवेश परीक्षा तीन चरणों में शुरू की गई। इसमें परीक्षा की सुचिता का विशेष ध्यान रखा गया। इस परीक्षा में केंद्राध्यक्ष डॉ अमरेंद्र सिंह के साथ सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में डॉ धर्मेंद्र सिंह और डॉ प्रवीण कुमार सिंह और अशोक यादव थे। पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. मनोज मिश्र थे। प्रवेश समिति से प्रोफेसर रजनीश भास्कर के साथ  प्रो. संतोष कुमार, डॉ. मनीष प्रताप सिंह,  डॉ. सत्यम  उपाध्याय, डॉ. सौरभ बी. कुमार लगातार चक्रमण कर रहे थे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ