शादी के तीन माह बाद ही पति पत्नी ने एक साथ कर ली आत्महत्या,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी



आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के चांद पट्टी गांव में एक पति-पत्नी ने मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी संजू पत्नी रामसरीख (26) और रामसरीख पुत्र जय राम (28) रोज की तरह खाना खाकर सोने के लिए कमरे में चला गए। पति-पत्नी दोनों कमरे में सोए थे। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने जब देखा तो रामसरीख का शव फंदे से लटक रहा था। जबकि पत्नी बेड पर गिरी हुई थी। उसके गले पर रस्सी का निशान पड़ा हुआ था।
रामसरीख की शादी 27 अप्रैल को हुई थी। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर शुभम तोदी भी मौके पर पहुंच गए। 
मृतका संजू का मायका गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज में है। सीओ शुभम तोदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस