जानिए आखिर भांजे ने अपने सगे मामा मामी को गोली मारकर हत्या क्यों कर दिया, पुलिस छानबीन में जुटी


लखनऊ स्थित इंदिरा नगर के तकरोही में मंगलवार को देर रात 16 साल के किशोर ने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। ममेरे भाई पर भी फायर झोंका तो उसके बाएं हाथ पर गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
तकरोही निवासी राजेंद्र सिंह चौहान (62) गन्ना संस्थान से सेवानिवृत्त थे। घर पर पत्नी सरोज (55), तीन बड़े भाई व उनके परिवार के अलावा बहन पुष्पा अपने 16 साल के बेटे के साथ रहती हैं। पुलिस के मुताबिक परिवार में आपस में विवाद व मनमुटाव था।
मंगलवार रात करीब दस बजे के आसपास किशोर घर पहुंचा तो नशे में धुत राजेंद्र का उसकी मां पुष्पा से झगड़ा होते देखा। इससे गुस्साए किशोर ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोली लगने से उसके राजेंद्र और सरोज की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा श्रवण घायल हो गया। उसे लोहिया में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द वह गिरफ्त में होगा। घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस