सड़क दुर्घटनाओ में मृतको के परिजनो को गिरीश चन्द यादव ने दिया पांच-पांच लाख रुपए का चेक



जौनपुर। राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गए परिवारो के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया, और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के रु. ५,००,०००/ (रु. पांच लाख) की सहायता राशि का स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया।
खेल मंत्री ने  ग्राम पोरईकला के निवासी रोहित पुत्र  स्व. सियाराम का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।
शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी माताजी मीना देवी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत रु. 5,00,000/- (रु. पाँच लाख) की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इसी क्रम मे विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड संख्या 03 के निवासी दिलीप कुमार पुत्र स्व. गोरखनाथ का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।
शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता देवी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत रु. 5,00,000/- (रु. पाँच लाख) की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।
 विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड संख्या 03 के निवासी सनोज कुमार पुत्र लालचंद्र का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।
शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी धर्मपत्नी कुसुम देवी को रु. 5,00,000/- (रु. पाँच लाख) की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस