शिवांश ब्लड बैंक में लायन्स मेन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

रक्तदान महादान रक्तदान कर दूसरो का जीवन बचाये- डा संदीप मौर्य

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा लक्ष्मी हेल्थकेयर सेंटर कुत्तुपुर तिराहा में खुले शिवांश ब्लड बैंक, में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष/ निदेशक डा संदीप मौर्य सहित 24 लोगों ने रक्तदान किया। 
डा संदीप मौर्य ने कहा कि ब्लड की बढ़ती ज़रुरत को देखते हुए शिवांश ब्लड बैंक खोला गया है इससे इस क्षेत्र के लोगो को लाभ होगा। उन्होंने जिले में रक्तदान जागरुकता के लिए काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं से अपील किया है कि रक्तदान करके रक्त संग्रहण में सहयोग प्रदान करें, जिससे रक्त की आकस्मिक ज़रुरत पर किसी की जान बचाई जा सकें। उन्होंने बताया कि इस ब्लड बैंक में होल ब्लड व अत्याधुनिक मशीन की मदद से मरीज की जरूरत के हिसाब से डोनर के ब्लड से प्लाज्मा, आरबीसी और प्लेट्लेट्स की सुविधा उपलब्ध है। जिसका की ज़रुरतमंद लाभ ले सकता है।


डा चन्द्रकला मौर्य ने कहाकि रक्तदान का महत्व हमें उस वक्त समझ आता है, जब हमारा कोई अपना प्रियजन अस्पताल में रक्त के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। हम परेशान होते हैं कि काश कोई व्यक्ति हमारे अपने की जिंदगी के लिए रक्त दे दे और उसे बचा ले। जब रक्तदान का इतना अधिक महत्व है और हमें इसका कोई नुकसान भी नहीं होता तो क्यों न हम भी नियमित रूप से रक्तदान करें। इस अवसर पर क्यों न प्रण लें कि अब हम भी रक्तदान करेंगे। इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर और कोई दान नहीं होता है। सबसे पहले रक्तदान करें और फिर कोई दूसरा काम करें। रक्तदान से जरूरत व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान से बढ़कर पुण्य का कोई काम नहीं। रक्तदान करके लोगों की मदद की जा सकती है। रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है, इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है।
संचालन सै मो मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर डा संजीव मौर्य, राम कुमार साहू, सुशील अग्रहरि, योगेश साहू, राकेश यादव, उदय प्रताप, रिशु मौर्य, आरती गौतम, चन्दन, रविन्दु मौर्य, निर्मल, अकरम सेठ, डा दिनेश कुमार, सौरभ कुमार, सुधांशु गुप्ता, साहिल यादव, मोहम्मद फैसल, दिलशाद, राजीव कुमार अमरदीप आदि ने रक्तदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस