न्यायालय परिसर से फरार मुजरिम को 72 घन्टे बाद तक पुलिस भले गिरफ्तार नहीं कर सकी,लेकिन मास्टर माइंड को पकड़कर भेज दिया जेल


जौनपुर। जनपद के थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित दीवानी न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हत्याकांड के मुजरिम को पुलिस 72  बाद तक गिरफ्तारी तो दूर की बात है लेकिन उसका पता तक नहीं लगा सकी है लेकिन उसे फरार करने में सहयोग करने के नाम पर उमेश गौंड पुत्र स्व0 करूणापति गौंड निवासी सैदनपुर थाना लाइन बाजार जनपद को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध मुअसं 357/24 धारा 19(2),109,308(5),126(2),115(2),35,351(3) बी.एन.एस के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार अभियुक्त उमेश गौंड हत्यारोपी मुजरिम को भगाने का मास्टर माइण्ड था। यह भी फरार होने की योजना में था लेकिन मुखबिर खास की सूचना पर एसओ सहित पुलिस बल ने दबिश दे कर गिरफ्तार कर लिया है।यह भी अपराधिक प्रवृत्ति का है इसके उपर 068/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना लाइन बाजार में पहले से पंजीकृत है। इस गिरफ्तारी से पुलिस विभाग भले ही खुद को संतुष्ट मान रहा हो लेकिन आम जनमानस के बीच चर्चा है कि आखिर 72 घन्टे बाद तक फरार मुजरिम का सुराग जिले की तेज तर्रार पुलिस क्यों नहीं लगा सकी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस