बी.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश सम्बन्धी सूचना,जानिए काउंसिलिंग कब से शुरू होगी


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड पाठ्यक्रम सत्र 2024-2026 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं प्रथम काउंसिलिग 20 एवं 21 अगस्त 2024 को प्रातः 7:00 बजे से एकलब्य स्टेडियम में सम्पन्न करायी जायेगी। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार उक्त दोनों तिथियों में से किसी एक तिथि को शारीरिक दक्षता परीक्षा / काउंसिलिंग में सम्मिलित हो सकते है।
उक्त अभ्यर्थियों को दक्षता परीक्षा एवं प्रथम काउंसिलिंग में उपस्थिति होने के लिये दिशा-निर्देश भी विश्वविद्यालय वेबसाईट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अतः निर्देशित किया जाता है कि अभ्यर्थी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये आयोजन स्थल पर निर्धारित तिथि व समय पर पर उपस्थित हो।
उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी, जिन्होंने अद्यतन आवेदन नहीं किया है, ऐसे अभ्यर्थियों हेतु  19 अगस्त 2024 तक विश्वविद्यालय पोर्टल पर ऑनलाईन आवदेन का विकल्प खुला है। जो अभ्यर्थी पात्रता अर्हता परीक्षा वर्ष 2024 के अन्तिम वर्ष या सेमेस्टर में सम्मिलित हैं, वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। इस हेतु आवश्यक नियम, निर्देश, शुल्क, आदि का विवरण पूर्व से ही विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस