हर घर तिरंगा के तहत जौनपुर मे भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा


जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की तरफ से जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे मुंगराबादशाहपुर, मल्हनी और सदर विधानसभा मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत जौनपुर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पर पैदल और बाइक से चल रहे थे। 
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय अभियान है इसमें पार्टी का हर नेता भाग ले रहा है। हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास है,  हर घर तिरंगा अभियान देश की आन बान शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है।
राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है घर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भावना को सुनिश्चित करना चाहिए। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है इसलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें।
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा हमें एक दूसरे से जोड़ना सिखाता है, एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना सिखाता है इसलिए अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी जनपद वासियों को अपने घर पर एक तिरंगा राष्ट्र जरूर लगाना चाहिए। 
एम एल सी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि यह अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार करेगा यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा।
विशाल तिरंगा यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बड़ी तादाद शामिल रही आम लोगों का भी उत्साह देखते बना व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुये इन सबका जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सबका अभिनंदन किया तिरंगा यात्रा के मार्ग पर लोगों ने फूलों की बारिश भी की।
इस अवसर पर सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव धनंजय सिंह सतीश सिंह रामसूरत मौर्य आमोद सिंह रोहन सिंह अजित सिंह अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा धर्मेंद्र मिश्र मदन सोनी नरेंद्र विश्वकर्मा अजय मिश्रा सुरेंद्र मिश्रा शैलेश सिंह भूपेश सिंह राजू केशरी सुरेंद्र सिंह सनी दिलीप शर्मा महेन्द्र बिंद आदि भाजपा जन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस