पति और पत्नी की एक साथ हत्या, पत्नी का शव घर में तो पति का शव मिला खेल में, पुलिस जांच पड़ताल में लगी


वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत गुरवट ग्राम में मंगलवार की सुबह पति- पत्नी का संदिग्धावस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक तरफ जहां पत्नी का शव कमरे में मिला, वहीं दूसरी तरफ पति का शव घर से लगभग दो किलोमीटर दूर खेत में मिला। 
जानकारी के अनुसार संतोष उर्फ राजू अपनी पत्नी आरती उर्फ रूपाली चैनपुर नेवादा अंबेडकरनगर के साथ गुरवट ग्राम में किराए के मकान में रहता था। दो महीने पहले पति- पत्नी घर गए थे और सोमवार को ही लौटे थे।
मंगलवार की भोर में कमरे से जलने की बदबू आने पर आरती के पिता बाबूलाल कमरे में गए तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। वहां आरती का शव बिस्तर पर पड़ा था। आसपास सारा सामान जला हुआ था। वहीं कमरे से लगभग दो किलोमीटर दूर खेत में संतोष का शव पड़ा हुआ मिला। 
संतोष के गले पर रस्सी का निशान मिला। सूचना मिलते ही डीसीपी चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी टी सरवन, एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी थाना प्रभारी चोलापुर ईश्वर दयाल दुबे मौके पर पहुंचे। साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस