युवक को गोली मारकर कर हत्या, पूरे दिन पुलिस मृतक की शिनाख्त कराती रही घटना से इलाके में दहशत


जनपद प्रयागराज स्थित घूरपुर के चौकठा हवाई पट्टी के पास 30 वर्षीय युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके गले को साइकिल की चेन से कसा भी गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब हवाई पट्टी की तरफ गए तो उनको इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पूछताछ जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
चौकठा हवाई पट्टी की तरफ शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीण गए तो एक युवक को पड़ा देखा। वह करीब गए तो पता चला कि वह मर चुका है। उसकी दाहिनी कनपटी से खून निकल रहा था। पलभर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
खबर पाकर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के गले को साइकिल की चेन से कसा गया था। कनपटी पर गोली मारी गई थी। ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन कोई मृतक की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने मृतक के कपड़े की तलाशी ली, लेकिन कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके।
पुलिस की जांच में यह साफ हुआ है कि जहां लाश मिली है, वहीं युवक की हत्या की गई है। ऐसे में आशंका है कि वह आसपास के ही किसी गांव का रहने वाला था। घूरपुर थानाध्यक्ष केशव वर्मा का कहना है कि पहले युवक का चेन से गला कसा गया और फिर उसकी कनपटी पर गोली मारी गई। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त होते ही मामला का राजफाश भी हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस