अयोध्या को लेकर मोदी योगी की तारीफ करना इस मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, पति ने दिया तलाक,अब मामला पुलिस के पास


अयोध्या में हुए विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर एक मुस्लिम महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और तरह-तरह से प्रताड़ित किया। महिला की शिकायत पर पति व ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बहराइच के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी मरियम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 13 दिसंबर, 2023 को अयोध्या जिले के कोतवाली नगर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा के अरशद के साथ हुई थी।
आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले अपने पति से अयोध्या की खूबसूरती के बारे में योगी व मोदी की तारीफ की थी। जिसके चलते पति ने मायके भेज दिया था। दोबारा जब ससुराल पहुंची तो पति ने उनका गला दबाया जिससे, वह बेहोश हो गईं। साथ ही गर्म दाल चेहरे पर फेंक दी, जिससे वह झुलस गईं। यही नहीं तीन तलाक देते हुए मारपीट कर भगा दिया।
थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने बताया कि पीड़िता मरियम की तहरीर पर पर पति अरशद, सास रईशा, ससुर इस्लाम, ननद कुलसुम, देवर फरान व सफाक, देवरानी सिमरन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस