तिरंगे की गरिमा और मान को बनाए रखें- प्रो. वंदना सिंह


विश्वविद्यालय में निकाली गई तिरंगा यात्रा


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार   को  हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा की शुरुआत सरस्वती सदन से हुई. तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा सरस्वती सदन से एकलव्य स्टेडियम होते हुए वापस लौटी. यात्रा में शामिल सभी के हाथों में तिरंगा था और पूरी यात्रा में देश भक्ति के नारे लगते रहे.
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि इस तिरंगे  की गरिमा और मान को बनाए रखने की  जिम्मेदारी  हम सबकी है . यह केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है बल्कि यह हमारे देश की आत्मा और पहचान का प्रतीक है. हमें अपने व्यक्तिगत और सामूहिक कार्यों के माध्यम से इस ध्वज की गरिमा को सम्मानित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज की यह तिरंगा  की यात्रा हमें एकजुटता और देशभक्ति का संदेश देती है.कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि अपने घरों में तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराकर देशभक्ति की भावना को प्रकट करें. आज इस यात्रा में तिरंगे के साथ जो जोश  देखने को मिला है वह सदा बरकरार रहना चाहिए. 
हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी प्रो मनोज मिश्र ने कहा कि आजादी के दीवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए हमें स्वतंत्र भारत में रहने का सौभाग्य दिया है. हम सभी उन महान बलिदानियों के प्रति सदैव कृतघ्न  है. हम सभी उनको नमन करते है. 
इस अवसर पर  वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, प्रो अजय द्विवेदी,  उप  कुलसचिव  अमृतलाल, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ शशिकांत यादव, डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. पी.के. कौशिक, हेमंत श्रीवास्तव, रजनीश सिंह,डॉ राजेश सिंह, सुशील प्रजापति, उत्तम चौबे, पंकज सिंह, अमित मिश्र समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी   शामिल हुए . 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस