मोहम्मद हसन कॉलेज में तिरंगा यात्रा:NCC, NSS के छात्रों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा



जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में एनसीसी, एनएसएस के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस यात्रा में छात्रों ने कॉलेज परिसर से तिरंगा लेकर बड़ी मस्जिद से होते हुए कोतवाली चौराहा से लेकर कॉलेज तक रैली निकाली। छात्रों ने 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' जैसे नारों के साथ देशभक्ति गीत गाए और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों  को याद किया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का महत्व बताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।तिरंगा यात्रा के दौरान छात्रों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और सामाजिक एकता के संदेश भी दिए।यात्रा का समापन कॉलेज परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ, जहां सभी छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।
इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक स्वयं सेविकाएं एवं एनसीसी के कैडेट्स महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस