प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने 112 दिव्यांगजनो को वितरित किया मोटराइज ट्राईसाइकिल



जौनपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के अवसर पर दिव्यांगजन को भारत सरकार के उपक्रम एलिमको के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा कुल 112 दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित किया गया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद ने दिव्यांगजनों को अवगत कराया कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोगो को बस में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है तथा 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोगो व उनके एक अटेंडेंट के लिए भी बस यात्रा निःशुल्क है। यह सरकार द्वारा लाई गई एक अच्छी पहल है। 
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिससे अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगजन लाभान्वित भी हो रहे है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में  उनके द्वारा लगभग 10000 दिव्यांगजनो को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस