मछली मारने गये 12 लोग नाव पलटने पर डूबते डूबते बचे एनसीआरएफ ने कराया रेस्क्यू


प्रयागराज जनपद स्थित थरवई थाना क्षेत्र के धुरवा गांव में 17 सितम्बर मंगलवार को सुबह मछली मारने गए लोगों की नाव गंगा की तेज धारा में पलट गई। तीन नाव पर कुल लोग सवार थे। सभी को कुछ देर बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 
थरवई थाना क्षेत्र के धुरवा गांव में मंगलवार सुबह मछली मारने गए लोगों की नाव पलट गई। बहाव तेज होने के कारण इसमें 12 लोग फंस गए। यह सभी तीन नावों पर सवार होकर मछली मारने गए थे। सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। इसमें से नौ लोगों को घटना के कुछ देर बाद ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बहाव की चपेट में आए शेष तीन लोगों के घटनास्थल से करीब 500 मीटर आगे होने की सूचना प्राप्त हुई है। फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं लेकिन उनके पास वापस आने का कोई साधन नहीं है। थरवई एसीपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्हें लाने के लिए एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर भेजी गई है। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। इस दुर्घटना में जन हांनि नहीं हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस