चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने समीर दुबे और मेंहदीउल हसन को बनाया सहकारी बैंक प्रबंध कमेटी का डायरेक्टर दोनो पद भाजपा की झोली में



जौनपुर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जिला सहकारी बैंक प्रबंध कमेटी की एक बैठक करके भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक जगत नारायण दुबे के पुत्र समीर दुबे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी तथा पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर के खास अत्यंत ही करीबी मेहंदीउल हसन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा को जिला सहकारी बैंक जौनपुर की प्रबंध कमेटी का डायरेक्टर बना दिया है। उपरोक्त को उक्त पद पर चयनित करने के लिए चेयरमैन श्री सिंह ने कमेटी के पदाधिकारियों को हार्दिक- बधाई ज्ञापित की है साथ ही दोनो नव चयनित डायरेक्टर को शुभकामनाएं दी है। इस तरह सहकारी बैंक के रिक्त दोनो डायरेक्टर पद पर भाजपा के लोगो को देने का काम चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया है। भाजपा के लोगो ने चेयरमैन के इस निर्णय की सराहना की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस