जनपद जौनपुर से हम एक अच्छी यादें लेकर जा रहे है- रविन्द्र कुमार माँदड़


जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के विदाई सम्मान समारोह में श्री मांदड़ ने कहा जनपद का अनुभव सराहनीय रहा है इस अवसर पर वर्तमान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र का स्वागत समारोह मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी द्वय सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगणों ने किया। 
अपने विदाई समारोह कार्यक्रम पर निवर्तमान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हम लोगो ने आपस में मिल जुलकर टीम भावना के साथ काम किया। जनपद जौनपुर से हम बहुत ही अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं। जिले में लोकसभा निर्वाचन और मिशन समर्थ के तहत दिव्यांग बच्चों के करेक्टिव सर्जरी एवं अन्य बड़े कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गयी उसे सभी लोगों ने कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जनसुनवाई को प्राथमिकता दी गई, इसके साथ ही अन्य योजनाओं में नियमित रूप से समीक्षा करते हुए तीव्र गति से विकास कार्य हुए। 
इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में बहुत ही अच्छे कार्य किए गए हैं और जो कार्य अवशेष रह गए हैं उनको पूरा करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना की। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, समस्त उप जिलाधिकारीगण, नायब तहसीलदारगण, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष मनोज मिश्रा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संचालन अशीष त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस