गोलियों की तड़तड़ाहट से घायल दादी पोते से अस्पताल में मिले सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल



जौनपुर। जनपद मुख्यालय स्थित नईगंज में हुई गोलियों की तड़तड़ाहट में घायल वृद्ध महिला कलावती यादव और उसके पौत्र शनी यादव पुत्र राजेन्द्र यादव का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा घायलो से मिलकर उनका हाल जाना और घटना के बाबत जानकारी लेते हुए दोनो के अच्छे उपचार के लिए अस्पताल के चिकित्सको निर्देश दिया।
दोनो घायलो से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि पुलिस भले ही लगातार पीडीए के लोगो पर आपरेशन लंगड़ा चला रही है लेकिन अपराधिक घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है जो स्पष्ट रूप से संकेत करती है कि जिले की कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।पुलिस के लोग केवल कागजी बाजीगरी का खेल करते हुए अपराध रोक रहे है। लेकिन जन मानस आज भी असुरक्षित है।
सांसद श्री कुशवाहा ने कहा अगर कानून व्यवस्था अच्छी होती तो नईगंज में गोलियों की तड़तड़ाहट करने का साहस बदमाश कभी नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कानून का राज खत्म होता जा रहा है वहीं पर शासन में बैठे लोगो की सह पर पीडीए के लोगो की हत्यायें भी करायी जा रही है जो सरासर गलत एवं अनुचित है।
सांसद श्री कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने पुलिस लाइन में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया जिसमें उनको साफ कहा गया कि जायज काम होने चाहिए नाजायज काम पर प्रतिबंध लगे।
सांसद श्री कुशवाहा ने बताया कि घायलो को अस्पताल में देखने पहुंचे तो वहां पर बड़े पैमाने पर गंदगी देखने को मिली  जिसके लिए सीएमएस से जबाव तलब तो किया गया उनको अस्पताल को साफ सुथरा रखने को कहा गया। लेकिन अस्पताल में गन्दगी देख कर साफ संकेत मिला कि शासन प्रशासन जनता से जुड़ी समस्याओ के प्रति कत्तई गम्भीर नहीं है। 
इसी क्रम में बताया कि जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र स्थित सुखलालगंज गांव में किन्नर समाज के लोगो के साथ मारपीट और शर्मनाक घटना को अंजाम दिये जाने के घटना की निन्दा किया और अस्पताल में उनके उपचार का उचित प्रबंध कराने को कहा गया है। सांसद ने स्पष्ट रूप से कहा कि संविधान में अनुच्छेद 14 से 21 तक हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है फिर किन्नर समाज के लोगो पर हमला क्यों किया गया। पुलिस को एफआईआर दर्ज कर हमलावरो के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस