हरपालगंज स्टेशन के पास रानीपुर क्राॅसिंग पर टूटी रेल की पटरी, सुहेलदेव ट्रेन बाल बाल बची

जौनपुर। जफराबाद - सुल्तानपुर रेल प्रखंड स्थित हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पूरब रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी टूटने से सुल्तानपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों का संचालन सोमवार की सुबह अचानक बंद कर दिया गया। पटरी टूटने की घटना सुबह सात बजे तब पता चली जब सुल्तानपुर की तरफ से आने वाली सुहेलदेव ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान तेज की आवाज आई। जिसे सुनकर वहां मौजूद गेटमैन नजदीक से जाकर देखा तो पटरी टूटी हुई मिली।  
स्टेशन मास्टर कृष्णा नंद पांडेय ने रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी टूटने की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी। उधर, दिल्ली से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन को हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। लगभग दो घन्टे तक मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस