जानिए आखिर इस सपा सांसद पर क्यों दर्ज हुआ मुकदमा,क्या है आरोप



सपा सांसद अफजाल अंसारी पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने 27 सितंबर को पत्रकार भवन में पत्रकारों से बातचीत में एक विवादित बयान दिया था। कहा कि गांजा को कानून का दर्जा देकर वैध कर दो, लेकिन कानून का इतना बड़ा माखौल क्यूं उड़ाते हो? लाखों करोंड़ो लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। पूरी महफिल लगाकर गांजा पीते हैं। 
बड़े-बड़े धार्मिक आयोजनो में लोग गांजा पीते हैं। उसे भगवान का प्रसाद और बूटी कहकर पीते हैं। भगवान का प्रसाद और बूटी है तो अवैध क्यों है भाई? यह दोहरी नीति क्यों? अगर वह भगवान का प्रसाद है और भगवान की बूटी है तो उसे कानून में मान्यता दो। कानून में अवैध और पीने के लिए छूट, भकाभक। हम कह रहे हैं लुका के क्यों पी रहें है? गाजीपुर जिले में भी वही हो रहा है। 
हम कह रहे हैं कि अगर भगवान शंकर की बूटी व प्रसाद है तो भांग को समाज में जिस तरह तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जाता है। भांग का लाइसेंस मिलेगा। गांजा का तो लाइसेंस नहीं है। यह ऐसी अवैध चीज है। अभी कुंभ लगने जा रहा है एकाद मालगाड़ी भी अगर चली जाएगी गांजे की तो वह भी खत्म हो जाएगी। बहुत सारे साधु, संत, महात्मा समाज के लोग गांजा को बड़ा शौक से पीते हैं और कहते हैं कि पीने से भूख भी लगती है। स्वास्थ्य के लिए भी पीते हैं। सांसद के इस बयान के वायरल वीडियो के कारण साधु समाज द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी रोष प्रकट किया जा रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस