पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रा ने शिक्षक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कुलपति ने बैठाई जांच



जौनपुर। शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत और छात्रा से छेड़-छाड़  को लेकर इस बार फिर पूर्वांचल विश्वविद्यालय चर्चाओं में आया है शिक्षक और छात्रा (शिष्या) के पवित्र रिस्ते पर दाग लगा है। जी हां पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी एन्वायरमेंटल साइंस विभाग के प्रोफेसर पर प्रथम वर्ष की छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रा ने कुलपति को पत्र लिख कर इसकी शिकायत की। इस मामले में कुलपति ने टीम गठित कर जांच कराने का आदेश दिया है। इस कमेटी की अध्यक्षता डॉक्टर नूपुर गोयल करेंगी।
डॉ गोयल ने बताया कि मामला आंतरिक शिकायत जांच प्रकोष्ठ के पास आया है। पूरी जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस समिति में कुल 9 से 11 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके आलावा पुलिस की आईटी टीम और सराय ख्वाजा थाने की पुलिस ने भी शनिवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने प्रोफेसर पर आरोप लगाया है कि वे उसे नियमित रूप से व्हाट्सएप कॉल और चैटिंग के माध्यम से परेशान करते थे। केबिन में बुलाकर अश्लील हरकतें करते थे। इस संबंध में थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया है कि पुलिस की मीडिया सेल के द्वारा इस खबर की जानकारी मिली थी। इसके लिए आईटी सेल और थाने की पुलिस ने जानकारी इकट्ठा की है। वहीं आरोप लगने के बाद प्रोफेसर छुट्टी पर चले गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस