सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित हाकिंस कुकर फैक्ट्री में अपने शोषण के खिलाफ श्रमिक किए धरना-प्रदर्शन


जौनपुर।  जनपद मुख्यालय से  लगभग 50 किमी दूर स्थित सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र (सीडा) में संचालित हाकिंस कूकर की फैक्ट्री के अंदर 22 अक्टूबर मंगलवार को संविदा कर्मियों ने मानदेय एवं शोषण के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। खबर है कि सुबह साढ़े आठ बजे फैक्ट्री के अंदर पहुंचे संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। इसको देख कर फैक्ट्री प्रबंधन का हाथ पांव फूलने लगा।
धरने पर बैठे आक्रोशित कर्मियों ने निर्धारित तिथि पर मानदेय तथा बोनस आदि देने की मांगें करने लगे। अधिकारियों के लाख समझाने के बाद भी वे सभी अपनी मांगों पर अडिग रहे। इस दौरान मांगों को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों में नोंक झोंक भी हुआ। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि हर महीने के बीस तारीख को मानदेय के रूप में पीपीआई के तहत पच्चीस सौ पर रुपए मिलना चाहिए।जो आज 22 तारीख तक भी हम कर्मचारियों को नहीं मिल सका है। हम लोगों को एक हफ्ते का टारगेट दिया जाता है। उसे पूरा करने पर हफ्ते के आखिरी दिन दो हजार रुपए बोनस देने की बात प्रबंध तंत्र द्बारा कहीं गई है। लेकिन उस बोनस को हम लोगों को नहीं दिया जाता है। केन्द्र सरकार द्बारा 750 रुपए प्रतिदिन देने की घोषणा की गई है। लेकिन उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। फैक्ट्री में करीब एक हजार कर्मचारी छः महीने के लिए अस्थाई रूप में रखें गए हैं।
फैक्ट्री कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन के दौरान मीडिया के लोग अन्दर जा कर श्रमिको से उनकी पीड़ा जानना चाहे लेकिन फैक्ट्री के अधिकारी गण मीडिया वालों को भी अंदर जाने से रोक दिया था। इस संबंध में फैक्ट्री के अधिकारी मीडिया जनों बात करना उचित नहीं समझे। 
सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने बताया कि फैक्ट्री के प्रबंध तंत्र को धरने पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत कर मामले निपटाने के लिए आदेशित किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी सतहरिया गंगा प्रसाद मिश्र ने पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंचे उन्होंने ने फैक्ट्री के जीएम से कर्मचारियों से बातचीत कराया इसके बाद जीएम के आश्वासन पर लगभग पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन चलने के बाद खत्म हुआ। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस