बॉयलर फटने से एक महिला की दर्दनाक मौत, दूसरी अस्पताल में जूझ रही जीवन मौत से, मचा है कोहराम


जौनपुर। जनपद के थाना खुटहन क्षेत्र स्थित डिहिया गांव में आज 22 अक्टूबर को दूध खौलते समय बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दूसरी महिला का सिर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, दमकल की गाड़ियां और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि इन टीमों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने हालात पर काबू पा लिया था। पुलिस मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबर मिली है कि डिहिया गांव के निवासी राजेंद्र बिंद का खुटहन थाने के पास मिठाई की दुकान है। मिठाई बनाने के लिए अपने घर मे दूध खौलाने के लिए छोटा बॉयलर लगाया है। आज सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे , इस दौरान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया , बॉयलर के ढक्कन से उसकी पत्नी मनीषा बिंद की पत्नी का सिर कटकर धड़ अलग होकर कुछ दूर जा गिरा, वही कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का सर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 
सूचना पर सीओ शाहगंज अजित सिंह चौहान ,समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार सहित पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस