ब्लाक का घूसखोर सहायक विकास अधिकारी चढ़ा विजिलेंस टीम के हाथ,पहुंच गया जेल


गाजीपुर के ब्लाक मुख्यालय पर उस समय अफरा - तफरी मच गई जब विजिलेंस की टीम यहां अचानक पहुंच गई। मरदह में पहुंची टीम ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत कौशल किशोर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि  वह जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि विजिलेंस की टीम को पकड़े गए अधिकारी को लेकर लगातार सूचना मिल रही थी कि अनियमितता और घूसखोरी में लिप्त है।
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत की पक्की सूचना के बाद घेराबंदी की गई और रंगे हाथ पकड़ा गया। आगे घूसखोरों की धर पकड़ का अभियान और जोर पकड़ने वाला है। विजिलेंस की टीम के राडार पर अभी भ्रष्टाचार में लिप्त कई अधिकारी हैं। अब उसके खिलाफ विधिक कार्यवाई करते हुए जेल की सींखचों में कैद कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस